उत्तर प्रदेश

चारा काटते समय करंट लगने से किसान की हुई मौत

Shreya
27 Jun 2023 4:23 PM IST
चारा काटते समय करंट लगने से किसान की हुई मौत
x

कैराना: खेत पर घास काटते समय बिजली का करंट लगने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे नगर के मोहल्ला आलकला निवासी 65 वर्षीय किसान इदरीश पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। बताया गया कि जब वह चारा काट रहा था तो चारा काटने की मशीन में करंट आने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Next Story