- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- किसान की बेरहमी से...

x
बड़ी खबर
आंवला। आवला के थाना सिरौली में सोमवार को एक किसान की हत्या कर दी गई। गांव के ही युवक का किसान से बातचीत हो रही थी। बातचीत में मजाक होने लगा। इस बीच किसी बात से नाराज होकर युवक ने किसान की कमर में भाला घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामला धनौरा गौरी का है। मृतक के बेटे कल्लू ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पिता रामपाल (55) खेत से चारा काटकर ला रहे थे। तभी पड़ोसी सुनील (24) ने अपने घर के सामने पिता को रोका और उनसे मजाक करने लगा। हालांकि पड़ोसी होने के नाते आए दिन बातचीत होती रहती थी।
किसान ने किया था मजाक
मजाक करते समय पिता ने सुनील से न जाने ऐसी क्या बात कह दी, जिससे वह बौखला गया। वह आक्रोशित होकर अपने घर में गया और भाला लाकर पिता की कमर में घोंप दिया। जिससे पिता ने तुरंत ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद सुनील तुरंत वहां से भाग निकला। बेटे ने बताया कि जाकर देखा तो पिता लहुलूहान अवस्था में जमीन पर पड़े थे। पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खेती किसानी ही करता है पूरा परिवार
मृतक रामपाल के तीन बेटे हैं। जिसमें बड़े बेटे सुनील की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे अविवाहित हैं। यह पूरा परिवार खेती किसानी करके ही परिवार का भरण पोषण करता है। छोटे बेटे कल्लू ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। उसने कहा कि बस मजाक ही चल रहा था, इतने में हत्या कर दी गई।
अक्सर गाली गलौज करता था किसान
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने अलग बात बताई है। उनका कहना है कि बहुत साल पहले रामपाल के सिर में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह अक्सर गाली गलौज करता था। आए दिन वह बेवजह किसी को भी गालियां देता था। किसी से भी भिड़ जाता था। कुछ सालों सो बहुत चिड़चिड़ा रहता था।
सुबह भी रामपाल खेतों से आ रहा था। उसने सुनील पर कुछ पर्सनल कमेंट किया। उसे गालियां दी, जिससे वह नाराज हो गया। वह भाला लेकर आया और हत्या कर दी। एसओ सिरौली अश्विन कुमार ने बताया कि किसान की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story