- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Faridabad: साइबर ठगों...
Faridabad: साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर महिला से 17.42 लाख ठगे

फरीदाबाद: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर एक महिला से 17.42 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला का कहना है कि आॅनलाइन सर्च करते हुए उन्हें लिंक मिला तो ग्रुप में जोड़कर निवेश कराने लगे। 19.47 लाख रुपये जमा करने के बाद महिला को 2.05 लाख रुपये रिफंड भी किए गए। लेकिन बाकी रुपये नहीं मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-19 एरिया की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का कहना है कि 4 दिसंबर 2021 को वो आॅनलाइन शेयर बाजार में निवेश को लेकर सर्च कर रही थी। इसी दौरान मिले एक लिंक पर क्लिक किया तो कुछ देर बाद ही इनके नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें एक ग्रुप को जॉइन करने के बारे में लिखा था। कहा गया कि इस ग्रुप में शेयर बाजार की जानकारी मिलेगी। महिला ने ग्रुप जॉइन कर लिया। आरोप है कि वहां टीना मेहता नामक युवती व्हाट्सएप मैसेज कर शेयर बाजार में निवेश कराने लगी।
युवती के कहे अनुसार महिला ने 19 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक अपने एचडीएफसी बैंक खाते से 19 लाख 47 हजार रुपये निवेश कर दिए। महिला का कहना है कि 2 लाख 5 हजार रुपये उन्हें वापस भी मिले। लेकिन बाकी रुपये रिफंड नहीं करने दिए गए। इस तरह महिला से 17.42 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। वहां से मामला फरीदाबाद पुलिस के पास पहुंचा। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई है।





