उत्तर प्रदेश

Faridabad: आरोपी ने मारपीट कर 52 हजार रुपये और सोने की चेन की लूट की

Admindelhi1
31 March 2025 4:18 PM IST
Faridabad: आरोपी ने मारपीट कर 52 हजार रुपये और सोने की चेन की लूट की
x
"सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की"

फरीदाबाद: बाइक पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने जा रहे युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट कर व्यक्ति से आरोपी 52 हजार रुपये और सोने की चेन लूट कर ले गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी अर्जुन साहू ने बताया कि 23 मार्च को अपने घर पर थे। तभी उन्होंने अपने दोस्त साहिल और नितिन के साथ वृंदावन घूमने का प्लान बनाया। उनके दोनों दोस्त रास्ते में मिल गए। सभी बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ आए। वे किसी दुकानदार को देने के लिए घर से 52 हजार रुपये लेकर आए थे। सोहना टी प्वाइंट के पास शराब ठेके की खाली पडी जगह पर उन्होंने अपनी बाइक को रोक दिया। साहिल बाइक को खडी करने चला गया। वहीं दूसरा दोस्त नितिन सिगरेट लेने चला गया।

आरोप है कि तभी वहां पर दो स्कॉर्पियो आईं। जिसमें से करीब 15 लड़के उतरे। उनमें से 8 लड़कों को वह जानते थे। आरोपी अजित भाटी ने उनके पीछे आते ही पिस्तौल लगा दी और कहा कि गाड़ी के अंदर बैठे । उन्होंने बैठने से मना किया तो आरोपी सौरभ बिधूड़ी निवासी गड्डा कॉलोनी, अजय भाटी निवासी गड्डा कालोनी, सुनील व अमित निवासी गांव सिडौला, मयंक नागर निवासी खेड़ी पुल ने उनके ऊपर रॉड और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी इस दौरान उनकी जेब में रखे 52 हजार रुपये और सोने की चेन लूट कर भाग गए। दोस्त उनको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर आए जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली रेफर कर दिया। अब उनका उपचार सेक्टर 16 निजी अस्पताल में चल रहा है।

Next Story