- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura में पारिवारिक...
उत्तर प्रदेश
Mathura में पारिवारिक कलह बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी को मारी गोली, खुद को भी पहुंचाई चोट
Harrison
31 July 2025 3:35 PM IST

x
Mathura मथुरा: मथुरा के टैंटीगांव में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी तमंचे से घायल कर लिया। सौदान सिंह और उसकी पत्नी राजकुमारी के बीच काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था। विवाद बढ़ने पर सौदान ने पत्नी के पेट में गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
टैंटीगांव कस्बे में गुरुवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को भी तमंचे से घायल कर लिया।
सुरीर के टैंटीगांव कस्बे में सौदान सिंह का पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि सौदान ने गुस्से में आकर तमंचे से पत्नी के पेट में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा मौसम मौके पर पहुंचा और घायल मां को आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागा। इसी बीच सौदान सिंह ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली चला दी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।
Tagsमथुरापारिवारिक कलहखूनी संघर्षपति ने पत्नीमारी गोलीखुद कोपहुंचाईचोटMathurafamily feudbloody conflicthusband shot wifehurt himselfजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





