- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sonbhadra में...
उत्तर प्रदेश
Sonbhadra में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, महिला ने की आत्महत्या
Tara Tandi
25 May 2025 5:35 PM IST

x
Sonbhadra सोनभद्र: जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार टोला छिलहवा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान सुनीता (पति संतकुमार बैगा) के रूप में हुई है। उसका शव सोमवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका मिला.
घटना से गांव में हड़कंप
जैसे ही सुनीता के आत्महत्या की खबर फैली, पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, और शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद जुगैल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
शराब के नशे में हुआ था पति से झगड़ा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका सुनीता ने शराब के नशे में अपने पति से झगड़ा किया था। बताया जा रहा है कि इसी गुस्से में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय सुनीता के सास-ससुर रिश्तेदारी में जुगैल थाना क्षेत्र के हरदहवा में एक शादी समारोह में गए हुए थे। सुनीता की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उनके कोई बच्चे नहीं थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
TagsSonbhadra पारिवारिक विवादबना जानलेवामहिला आत्महत्याSonbhadra family dispute becomes fatalwoman commits suicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





