उत्तर प्रदेश

परिजनों ने पकड़कर पीटा, आइये जानते हैं क्या हैं पूरा मामला

Teja
25 Oct 2021 5:19 PM GMT
परिजनों ने पकड़कर पीटा, आइये जानते हैं क्या हैं पूरा मामला
x
आगरा में एक दरोगा को महिला सिपाही से मिलने के लिए उसके घर जाना महंगा पड़ गया। महिला सिपाही के परिजनों ने दरोगा को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। 

जनता से रिस्ता वेबडेसक | आगरा के एक थाने में तैनात दरोगा को एक महिला सिपाही के परिजनों ने सड़क पर जमकर पीटा। दरोगा महिला सिपाही के घर गया था, तभी उसे परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद थाने ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आगरा में तैनात दरोगा की एक महिला सिपाही से दोस्ती है। आरोप है कि दरोगा उसी सिपाही से मिलने रविवार रात को एत्मादपुर पहुंचा था, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिजन उसे पकड़कर घर से बाहर सड़क पर ले आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला सिपाही की बहन, भाई व अन्य परिजनों ने दरोगा को पीटा। मारपीट करने के बाद परिजन दरोगा को पकड़कर थाने भी ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक युवती दरोगा का कालर पकड़कर कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। चलते-चलते उसे थप्पड़ भी मार रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दोनों के बीच आपस का कुछ विवाद था। दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते है। गलतफहमी के कारण मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। उधर, इस घटना पर महिला सिपाही की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Next Story