- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लूट की झूठी सूचना देकर...
उत्तर प्रदेश
लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, जांच में खुली युवक की पोल
Admindelhi1
25 Nov 2026 3:25 PM IST

x
मुरादाबाद में झूठी लूट की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने युवक को पकड़ा
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लूटपाट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद झूठी सूचना देने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव खावरी अब्बल निवासी अरुण पुत्र कुंवरपाल ने मंगलवार शाम कुंदरकी पुलिस को लूटपाट होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान लूटपाट की सूचना झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने अरुण को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
थाना प्रभारी के मुताबिक, युवक नशे का सेवन करता है। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
Next Story





