उत्तर प्रदेश

CMO को फोन पर फर्जी जज ने दिया आदेश, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
19 April 2022 10:58 AM IST
CMO को फोन पर फर्जी जज ने दिया आदेश, फिर जो हुआ...
x
शक होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी जुटाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खुद को जज बताकर एक ठग ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल को बंद करने का आदेश दे दिया. शक होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी जुटाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. अब केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना वजीर गंज स्थित सीएमओ दफ्तर में एक शख्स का 8545928877 मोबाइल नंबर से कॉल आता है. कॉल करने वाला शख्स खुद को जस्टिस सिन्हा बताता है और लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित एशिया हॉस्पिटल को तत्काल बंद करने को कहता है.
फोन पर सीएमओ को कहा गया, "CMO साहब, मैं जस्टिस बोल रहा हूं. मेरे द्वारा शहीद पथ पर स्थित एशिया हॉस्पिटल को बंद करने का आदेश दिया गया है, जिसका मेल जिलाधिकारी और आपको कर दिया गया है."
यही नहीं, शख्स इस आदेश की कॉपी मेल पर जिलाधिकारी और सीएमओ को भेजने की बात कहता है. हालांकि, मेल जस्टिस नाम की आईडी से किया गया था. हालांकि, शक होने पर जब सीएमओ ने लखनऊ कोर्ट रजिस्टर से संपर्क किया तो इस तरह के किसी जज के न होने का पता चला. इसको लेकर नजदीकी थाने में सीएमओ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिप्टी पुलिस कमिश्नर लखनऊ पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और साइबर सेल की मदद ली गई है. साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही. फर्जी कॉल करने वाले शख्स की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story