- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में फर्जी...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में फर्जी गैंगरेप का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार
Tara Tandi
12 April 2025 1:10 PM IST

x
Bareilly बरेली : तीन सौ बेड अस्पताल के सामने गोली मारने और सामूहिक दुष्कर्म की कहानी रचने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महानगर निवासी सोनू, जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहताश और गोली प्लांट करने वाले झोलाछाप शराफत खान के रूप में हुई है।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र के महानगर निवासी सोनू उर्फ सलोनी ने 29 मार्च को पुलिस को बताया था कि वह तीन सौ बेड अस्पताल के पास मेडिकल से दवा लेने गई थी। आरोप था कि कार सवार पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद तीन लोगों ने बारी-बारी से चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया और गांधी उद्यान के पीछे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो महिला ऑटो से आती दिखाई दी और कार वाली कहानी पूरी तरह से फर्जी निकली।
उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो फर्जी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों जेल भेज दिए गए। पूछताछ में महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में भी उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमे को खारिज करते हुए 182 के तहत न्यायालय में रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें 25 अप्रैल को न्यायालय में अंतिम बयान दर्ज होने थे। महिला को शक था कि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, इसके लिए उसने फर्जी कहानी रची थी।
TagsBareilly फर्जी गैंगरेप खुलासातीन गिरफ्तारBareilly fake gang rape exposedthree arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





