- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 3 महीने से चल रही थी...
उत्तर प्रदेश
3 महीने से चल रही थी नकली खाद बनाने की फैक्ट्री, छापेमारी से मचा हड़कंप
Shantanu Roy
12 Jan 2023 9:27 AM GMT

x
बड़ी खबर
गाजियाबाद। आज तक आपने खनन माफिया और भूमाफिया सुने होंगे लेकिन गाजियाबाद में खाद माफिया भी जबरदस्त रूप से सक्रिय थे। यहां कई नामी कंपनियों के बैग मिले हैं और यहां नकली फ़र्टिलाइज़र तैयार किया जा रहा था। जिला कृषि अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी के राजपूर गांव में नकली कृषि खाद बनाने की फैक्ट्री करीब 3 महीने से चल रही थी। प्रशासनिक, कृषि और पुलिस की टीम ने यहां छापेमारी की है।
छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली कृषि खाद बरामद हुई है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा मे यूरिया, एमओपी (मयूरेट ऑफ पोटाश) फर्टेरा (कीटनाशक दवाई), डीएपी खाद सहित खेती में काम आने वाली कीटनाशक दवाई बरामद की गई है। अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करने आई लोनी प्रशासनिक टीम को नकली खाद बनाने की फैक्ट्री की जानकारी मिली थी। जहां लाल मिट्टी और नमक मिलाकर एमओपी (मयूरेट ऑफ पोटाश) बनाया जा रहा था।

Shantanu Roy
Next Story