- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- निकाह करने के बाद...
उत्तर प्रदेश
निकाह करने के बाद फैजान छोड़कर हुआ फरार, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा
Shantanu Roy
28 Sep 2022 10:01 AM GMT

x
बड़ी खबर
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जाजमऊ की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ प्रेम जाल में फसाकर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का आरोप लगाया है। जिसकी जानकारी पीड़िता जाजमऊ थाने में जाकर दी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल महिला राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। वहीं, उसका पति कानपुर के बेकनगंज निवासी फैजान है। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि फैजान किसी काम के लिए जयपुर आया था। इसी दौरान वह उसे प्रेमजाल में फसाकर राजस्थान से कानपुर ले आया था। जहां फैजान ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही फैजान ने उससे मारपीट शुरू कर दी। फैजान रोजाना उसके साथ मारपीट करता था। साथ ही पीड़िता ने बताया कि फैजान उसे छोड़कर कई-कई दिन के लिए चला जाता है और उसे जान से मारने की धमकी भी देता है।
इसी के चलते एक दिन आरोपी पति ने महिला से बुरी तरह मारपीट की जिस वजह से वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी पति महिला को जख्मी हालत में छोड़कर भाग गया और तब से घर नहीं लौटा है। जिसके बाद पीड़िता ने जाजमऊ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पति को पकड़ने के लिए एक टीम राजस्थान भी भेज दी गई है।
Next Story