उत्तर प्रदेश

Faizabad: जानवर से टकराकर इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हुई

Admindelhi1
28 Jan 2025 12:10 PM IST
Faizabad: जानवर से टकराकर इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हुई
x
"मौत की खबर गांव में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया"

फैजाबाद: बीते पांच माह पूर्व लखनऊ में जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर गांव में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया. पैकोलिया थानाक्षेत्र के दिवाकरपुर निवासी अनीश सिंह उर्फ बुग्गी (26) पुत्र अशोक सिंह उर्फ गामा 18 अगस्त को बिजनौर जाते वक्त किसी पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

दुकान से सामान और नकदी चोरी: परशुरामपुर थानाक्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार में अजय पुत्र सम्मय प्रसाद निवासी नाथपुर की गोपीनाथपुर बाजार मे कॉस्मेटिक की दुकान है. अजय अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था. वहीं अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि शटर के बगल वाले दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ था और सामान व नकदी गायब थे. वहीं, संतकबीरनगर के छपिया छितौना निवासी हमीदुल्लाह की बाइक मुंडेरवा कस्बे से चोरी हो गई. वे अपनी बाइक स्टेशन रोड पर खड़ा कर काम से चले गए थे.

आईटीआई में रोजगार मेला: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटरा, बस्ती एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय-एमसीसी की ओर से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. रोजगार मेले में गाजियाबाद की एक नामी प्लेसमेंट एजेंसी प्रतिभाग करेगी. यह जानकारी प्लेसमेंट प्रभारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,बस्ती अश्वनी कुमार दुबे ने दी.

सीएचसी अमरौली में शुरू हुई एक्स-रे सेवा: एक्स-रे के लिए अब मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज कैली में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. सीएचसी में एक्स-रे मशीन को क्रियाशील कर दिया गया है. प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष ने बताया कि एक्स-रे मशीन आ गई है. मरीजों को यहीं सेवा दी जा रही है. बताया कि सीएचसी रुधौली में एक्स-रे मशीन रखी हुई थी.

Next Story