- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Faizabad: प्रतिमा...
Faizabad: प्रतिमा स्थापना के आश्वासन पर धरना स्थगित हुआ

फैजाबाद: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराए जाने, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शास्त्रत्त्ी चौक पर चल रहा धरना ईओ सुनिष्ठा सिंह के आश्वासन पर स्थगित हो गया. कलवारी थानाक्षेत्र के देवरिया गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को कलवारी पुलिस उठा ले गई थी. पुलिस का कहना था कि विवादित जमीन पर प्रतिमा की स्थापना की गई थी. इस मामले में पुलिस ने कई ग्रामीणों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आरके आरतियन के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा था.
रास्ते के विवाद में मारपीट, 10 लोग घायल
क्षेत्र के छतरिया में रास्ते के विवाद लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए. पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक शिवप्रसाद और सुखराम शर्मा के बीच विवाद हो गया. मारपीट में एक पक्ष के शिवप्रसाद, रेनू, नजीता, रानी का सिर फट गया. वहीं दूसरे पक्ष के रागिनी पत्नी राजेश, राकेश, लाली पुत्री दयाशंकर, रोशनी पत्नी दयाशंकर घायल हो गए.
चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया पर वर्षों से चिकित्सक की तैनाती नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है स्वास्थ केंद्र फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के सहारे चल रहा है. जिससे इलाज के लिए जिला जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है. ग्रामीणों आरोप लगाया कि डेढ़ दशक पूर्व बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कभी-कभार ही चिकित्सक की तैनाती हुई है. इस दौरान आशीष राजभर, अंजू देवी, रामपाल राजभर, शोभाराम राजभर, अनारा देवी, विकास यादव, पवन कुमार आदि मौजूद रहे.
रेप व नाबालिग को भगाने का आरोपी दबोचा: दुबौलिया पुलिस ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी धीरज गुप्ता निवासी भटहा को ललहवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था. इसी प्रकार सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी उमेश बरनवाल निवासी लक्ष्मनपुर थाना सोनहा को गिरफ्तार किया.
एचडब्ल्यूसी गायघाट का किया निरीक्षण: नगर पंचायत गायघाट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का एनक्वास टीम ने अवलोकन किया. सुबह 10 बजे टीम में शामिल डॉ. सुनीता दुग्गल हरियाणा और डॉ. आनंदी बिष्ट दिल्ली सेंटर पर पहुंची. चेकलिस्ट के अनुसार सेंटर परिसर की स्वच्छता, रिकॉर्ड की व्यवस्था, एएनएम सेंटर और हेल्थ वेलनेस सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान एमओआईसी डॉ. फैज वारिस, डॉ. अश्वनी यादव, जेपी चौधरी, सीमा चौधरी, चांदनी वर्मा, पवन सिंह, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, सुनीता, गायत्री भारती आदि मौजूद रहे.





