- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हबीबपुर गांव में एक...
उत्तर प्रदेश
हबीबपुर गांव में एक बंद कमरे में विस्फोट, मचा हड़कंप
Ritisha Jaiswal
14 April 2022 4:29 PM GMT
![हबीबपुर गांव में एक बंद कमरे में विस्फोट, मचा हड़कंप हबीबपुर गांव में एक बंद कमरे में विस्फोट, मचा हड़कंप](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/14/1588839-gwqq.webp)
x
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में गुरुवार सुबह एक बंद कमरे में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया।
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में गुरुवार सुबह एक बंद कमरे में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना में एक बछड़ा घायल हो गया है।
विस्फोट बंद कमरे में हुआ था जिसमें कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एटीएस, डीसीपी साउथ पहुंच गए हैं। घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, निलमथा इलाके के हबीरपुर गांव में दिलरजा के बंद पड़े खंडहर मकान में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें एक बछड़ा घायल बताया जा रहा हैं। पशु चिकित्सक बुला कर उसका प्राथमिक उपचार करा दिया गया हैं ।
बताया जा रहा है कि गांव के लोग उस कमरे व गली में टॉयलेट करने जाते हैं। कमरे मे कंडे रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि मौके पर एफएसएल की टीम ने जांच की है और सैंपल भी साथ ले गये हैं। घटना की जांच जारी है।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story