उत्तर प्रदेश

धमाके से एक्सप्रेसवे पर हड़कंप, चालक के केबिन में बैठे तीन यात्रियों की मौत

Saba Naaz
28 Jun 2025 8:23 PM IST
धमाके से एक्सप्रेसवे पर हड़कंप, चालक के केबिन में बैठे तीन यात्रियों की मौत
x
Firozabad फिरोजबाद : कोई अपने घर जा रहा था, तो कोई रिश्तेदारी में। यात्री गहरी नींद में थे। तभी धमाके से एक्सप्रेसवे पर हड़कंप, चालक के केबिन में बैठे तीन यात्रियों की मौत
अन्य सवारियों में चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेसवे पर हुई घटना के बाद पहुंची यूपीडा की टीम ने सभी को बस से बाहर निकाला। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेजगति से वाहन दौड़ रहे थे। सवारियों को लेकर निजी बस जैसे ही नगला खंगर क्षेत्र में पहुंची। तभी आगे जा रहे टाइल्स से भरे ट्रक में जा टकराई। पुलिस के अनुसार जिस समय यह घटना घटी, अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे।
कुछ यात्री चालक की केबिन में बैठे हुए थे। जैसे ही टक्कर हुई। बस के अंदर बैठे यात्री सीट से गिर पड़े। कुछ यात्रियों के हल्की चोटें भी आई थीं। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। इतना ही नहीं किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। बस के अंदर बैठीं अन्य सवारियों को भी चोटें आई हैं। भीषण हादसे में घायल हुई अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार दिलवाते हुए दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
Next Story