उत्तर प्रदेश

छूट खत्म, अब दान विलेखों में देना होगा पूरा स्टाम्प

Admin Delhi 1
20 Dec 2022 1:56 PM GMT
छूट खत्म, अब दान विलेखों में देना होगा पूरा स्टाम्प
x

गोरखपुर न्यूज़: दान विलेखों में स्टाम्प ड्यूटी की छूट सम्बंधी योजना समाप्त हो गई।अब ऐसे विलेखों पर पहले की तरह पूरी स्टाम्प ड्यूटी लगेगी। आखिरी दिन जिले के सभी उप निबंधक कार्यालयों में हुई संपत्तियों की रजिस्ट्री में करीब 90 से 95 फीसदी हिस्सेदारी दान वाली संपत्तियों की रही। शहर के दोनों उप निबंधक कार्यालयों में 154-154 के स्लॉट बुक हुए थे। इनमें 200 से अधिक दान वाली संपत्तियों के थे।

स्लॉट नहीं मिलने से दान विलेखों की रजिस्ट्री कराने वाले लौटने न पाएं इसलिए शासन ने आखिरी दो दिनों शुक्रवार और रजिस्ट्री के समय में दो-दो घंटे का इजाफा कर दिया था। शाम पांच बजे की बजाए सात बजे तक रजिस्ट्री होती रही। ऐसे विलेखों में छूट सम्बंधी योजना 20 जून 2022 से शुरू हुई थी। योजना समाप्त हो गई। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर से अब इस योजना का रिव्यू किया जाएगा उसके बाद ही छूट दी जाए या नहीं, यह तय किया जाएगा। जिले में इस योजना से लोगों के करीब 50 करोड़ रुपये बचने का अनुमान है।

Next Story