उत्तर प्रदेश

अपार्टमेंट की खुदाई बनी मासूम की मौत का कारण, लापरवाही पर उठे सवाल

Saba Naaz
1 July 2025 6:44 PM IST
अपार्टमेंट की खुदाई बनी मासूम की मौत का कारण, लापरवाही पर उठे सवाल
x
Varanasi वाराणसी : वाराणसी जिले में भेलुपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पटिया इलाके में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अपार्टमेंट निर्माण की नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में एक मासूम गिर गया।
जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा खेलते हुए नींव के पास चला गया था। मृत बच्चे की पहचान आदर्श (07) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर एसीपी भेलुपुर गौरव कुमार, थानाध्यक्ष भेलुपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे।
आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे रहे। बच्चे के गिरने के बाद पड़ोस के बच्चों ने पानी से बुलबुला निकलते देखकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर भाग कर पहुंचे और मासूम को बाहर निकाला। इसके बाद मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story