उत्तर प्रदेश

पूर्व वाइस चेयरमैन का शव पंखे से लटका मिला

Admin Delhi 1
23 Jun 2022 4:11 PM IST
पूर्व वाइस चेयरमैन का शव पंखे से लटका मिला
x

सिटी न्यूज़: शिकारपुर नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन इस्लाम कुरेशी का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला है। शव मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुरैशी का बीती रात किसी से विवाद हुआ था। अगली सुबह उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बीती रात हुआ था विवाद: इस्लाम कुरैशी वर्ष 1990 में शिकारपुर नगरपालिका के वाइस चेयरमैन रहे थे। बीती रात इस्लाम कुरैशी का उनके पुत्र अकरम से विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते स्थानीय लोगों ने अकरम की पिटाई कर दी थी। अगली सुबह कुरैशी का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई है। घर में मौजूद लोगों का आरोप है कि कुरैशी की हत्या उन्हीं के परिचित लोगों ने कराई है जिन लोगों से रात उनका झगड़ा हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है। हर तरीके से घटना की जांच की जा रही है हालांकि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Next Story