उत्तर प्रदेश

UP चुनाव: सहारनपुर के नकुड़ में कई पोलिंग बूथ पर EVM खराब, गुस्से में मतदाता

jantaserishta.com
14 Feb 2022 10:46 AM IST
UP चुनाव: सहारनपुर के नकुड़ में कई पोलिंग बूथ पर EVM खराब,  गुस्से में मतदाता
x

UP Election Second Phase Voting Live Update: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज चल रहा है. प्रदेश के 9 जिलों (सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले) की 55 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सबकी नजर सहारनपुर और बिजनौर जिलों पर है.

सहारनपुर की 7 सीटों (बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहारन, गंगोह) और बिजनौर की 8 सीटों (नजीबाबाद, नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहटौर, बिजनौर, चांदपुर और नूरपुर) पर मतदान चल रहा है. सहरानपुर की नकुड़ सीट पर सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.
सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कई बूथ पर ईवीएम मशीन ख़राब. पोलिंग बूथ संख्या 125, 40, 77, 61, 62 पर ईवीएम ख़राब. गुस्से में मतदाता. सहारनपुर जिले में सुबह 9:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत लगभग 12% रहा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story