उत्तर प्रदेश

कन्नौज में EVM खराब

jantaserishta.com
20 Feb 2022 8:20 AM IST
कन्नौज में EVM खराब
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के 16 जिलों में आज मतदान शुरू हो गया है. जिन 59 सीटों पर मतदान चल रहा है, उनमें कानपुर की 10 सीटों और कन्नौज की 3 सीटों पर वोटिंग चल रहा है. 2017 के चुनाव में इन दोनों जिलों की 13 सीटों में से 9 पर बीजेपी जीती थी, जबकि सपा तीन और कांग्रेस एक सीट पर जीती थी.

कानपुर (Kanpur) जिले की 10 सीटों (बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर और घाटमपुर) और कन्नौज (Kannauj) की 3 सीटों (छिबरामऊ, तिर्वा और कन्नौज) पर मतदान चल रहा है. कन्नौज सीट से पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं.
कन्नौज सदर विधानसभा के केके इंटर कॉलेज बूथ संख्या 300 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई. करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा. डीएम और एसपी ने मौके पर आकर जायया लिया. वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके कहा, 'कन्नौज की तिर्वा विधानसभा 197 के बूथ संख्या 47, 17 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story