- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिना चीख-पुकार और खून...

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ : यूपी के प्रतापगढ़ स्थित सगरासुंदरपुर में महिला और उसके बेटे-बहू गुरुवार की सुबह घर की पहली मंजिल के कमरे में मृत पाए गए। दंपती का छह माह का बेटा मां के शव से लिपटकर रोता मिला।
फिलहाल इन तीनों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पदार्थ खाने से तीनों की जान गई है। पुलिस द्वारा सभी का विसरा सुरक्षित किया गया है। मामले में पड़ोसी समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं इस मामले में एक तांत्रिक का नाम भी सामने आ रहा है। जमीन विवाद के अलावा नागापुर तिलौरी निवासी एक झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति की भी पुलिस तलाश करती रही। सूत्रों का कहना है कि अंकित को झाड़फूंक में बहुत भरोसा था। उसके हर आयोजन में झाड़फूंक करने के लिए वह व्यक्ति पहुंच जाता था।
उसकी शादी में भी वह साये की तरह मौजूद था। रात करीब आठ बजे अंकित ने उससे दस मिनट तक बातचीत भी की थी। पुलिस टीम उसकी तलाश करने लगी तो उसकी लोकेशन गैरजनपद में मिली। बताते हैं कि पांच माह के बेटे कार्तिक के दोनों हाथ, पैर व गले में काला धागा भी झाड़फूंक करने वाले ने बंधवाया था। बुधवार की रात आशा, अंकित, रिया और उनका बेटा पहली मंजिल पर सोने चले गए। यशोदा देवी नीचे ही सो रही थीं। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दूध देने वाला पहुंचा। देखा तो दुकान के शटर का कुछ हिस्सा खुला था। लेकिन कोई मौजूद नहीं था।
आवाज लगाई तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने अंकित के पड़ोसी दोस्त अशोक जायसवाल को जानकारी दी। उन्होंने फोन किया तो भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दोनों अंदर घुसे तो तीनों के शव बेड पर पड़े मिले। मासूम मां से लिपटकर रो रहा था। उन्होंने बाजार के लोगों को जानकारी दी। कुछ देर बाद सगरासुंदरपुर चौकी प्रभारी पहुंचे और घर की छानबीन की। मृतकों के मुंह व नाक से झाग निकल रहा था। मृतक अंकित की नानी यशोदा देवी की दीमगी हालत ठीक नहीं रहती। उन्हें संभालने के लिए बेटी आशा उनके पास ही रहती थी। वह अपनों के शवों को बेबस निगाहों से देखती रहीं। किसी के सवालों का जवाब नहीं दे सकीं। मासूम कार्तिक के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रिश्तेदारों के साथ पुलिस लालगंज सीएचसी पहुंची। जहां चिकित्सक ओबैद अंसारी ने बच्चे के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
Tagsचीख-पुकारखूनमौतScreamsblooddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





