उत्तर प्रदेश

Etawah: युवक ने सुसाइड नोट में लिखा भावुक संदेश, पत्नी पर लगाया आरोप

Admindelhi1
4 April 2025 12:47 PM IST
Etawah: युवक ने सुसाइड नोट में लिखा भावुक संदेश, पत्नी पर लगाया आरोप
x
"मम्मी पापा रोना मत वरना मेरी आत्मा को शांति नही मिलेगी"

इटावा: चौबिया थाना क्षेत्र के ऊनवा संतोषपुर गांव में रहने वाले एक 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अमित कुमार का शव अपने घर के दूसरी मंजिल के पंखे कुंडे से लटका हुआ मिला है. घटना के बाद मौके पर पुलिस ने कमरे से पांच पेज का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने मौत के लिए अपनी पत्नी और ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Next Story