- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Etawah: मारुति और बाइक...
उत्तर प्रदेश
Etawah: मारुति और बाइक की भिड़ंत दो की मौत, एक युवक गंभीर
Tara Tandi
23 Feb 2025 1:39 PM IST

x
Etawah इटावा । भरथना थानाक्षेत्र के समथर बम्बा पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात ओमनी और बाइक में जोरदार भिडंत हो गई। भिंडत होने के बाद ओमनी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। भिडंत के बाद ओमनी चालक और बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भरथना ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कार चालक और बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक पर सवार एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ओमनी सवार लोग भरथना थानाक्षेत्र के घमुरिया गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शनिवार की देर रात ऊसराहार अपने घर वापस जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिडंत हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे जो की टक्कर होने के बाद सड़क पर गिर पड़े। टक्कर के बाद ओमनी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया ।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टर ने कार चालक 27 वर्षीय आकाश निवासी ऊसराहार व बाइक चालक 28 वर्षीय तरुण निवासी दिउरिया अछल्दा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक में सवार हरिओम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsEtawah मारुति बाइक भिड़ंतदो मौतएक युवक गंभीरEtawah Maruti bike collisiontwo deathsone youth seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





