- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Etawah: आरटीसी परिसर...
Etawah: आरटीसी परिसर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान की तैयारी

इटावा: कानून व सुरक्षा व्यवस्था शांति व्यवस्था व आरक्षी ना0पु0 सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चन्दर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों द्वारा महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात गार्द द्वारा सलामी दी गयी तदोपरान्त महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव तथा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के साथ आरक्षी ना0पु0 सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु जे0टी0सी0 ,आर0टी0सी0 की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरक, मैस, जिम, शौचालय, पीटी गोदाम, क्लास रूम, आरओ वाटर इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं आरक्षी ना0पु0 सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु जे0टी0सी0 ,आर0टी0सी0 की तैयारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये आरटीसी परिसर की साफ सफाई व सौंदर्यीकरण हेतु सभी को निर्देशित किया गया।
इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।





