उत्तर प्रदेश

Etawah: पुलिस लाइन के पास हुआ युवक का रहस्यमयी अपहरण

Admindelhi1
26 May 2025 8:44 PM IST
Etawah: पुलिस लाइन के पास हुआ युवक का रहस्यमयी अपहरण
x

इटावा: पुलिस लाइन के चन्द कदमों की दूरी पर युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार सवार बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाश पुलिस की कार में टक्कर मारकर बीहड़ में फरार हो गये। पुलिस ने अपहरण युवक को बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र के वनविभाग कार्यालय के पास से स्कूटी सवार युवक का कार सवार बदमाश अपहरण कर भागने लगे। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके स्विफ्ट कार का पीछा किया। अपहरणकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच टीम की गाड़ी को टक्कर मारी, स्विफ्ट कार झाड़ियों में जाकर घुसी।सभी आरोपी बीहड़ में फरार हो गए। पुलिस ने अपहृत युवक को कार से बरामद किया।

दो घंटे से पुलिस बीहड़ में कांबिंग कर रही है: एसएसपी, एसपी, सीओ, क्राइम ब्रांच, आधा दर्जन थानों की फोर्स, फॉरेंसिक टीम, बीहड़ में ड्रोन लेकर कांबिंग कर रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र के काली वाहन मंदिर के पास क्राइम ब्रांच की कार को टक्कर मारकर अपहरणकर्ता फरार हुए।

Next Story