- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Etawah: तेज रफ्तार...
Etawah: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मारी

Etawah: भरथना चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से चार बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पिता-पुत्र को सैफई रेफर कर दिया गया। इकदिल थाना क्षेत्र के कायस्थान निवासी अजीत शर्मा (38) बिजली फिटर का काम करते हैं। सोमवार को वह परिवार के साथ बाइक से कायमगंज स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉली शर्मा (30), चार वर्षीय बेटी सौम्या और ढाई वर्षीय बेटा करण भी थे। मंगलवार देर शाम वह घर लौट रहा था।
रास्ते में हम भरथना चौराहे के पास सर्विस रोड से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान डॉली शर्मा की भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। फ्रेंड्स कॉलोनी एसएचओ अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश जारी है।
ओवरटेकिंग के दौरान दुर्घटना: एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी बाइक ट्रक के संपर्क में आ गई और दुर्घटना घट गई।





