उत्तर प्रदेश

Etawah: अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ता की मासूम बेटी का मनाया जन्मदिन

Admindelhi1
26 Oct 2024 4:13 PM IST
Etawah: अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ता की मासूम बेटी का मनाया जन्मदिन
x
बेटी का जन्मदिन केक काट कर मनाया

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी से आए पार्टी कार्यकर्ता की पांच साल की बेटी का जन्मदिन केक काट कर मनाया।

गुरुवार की देर रात लखनऊ से चलकर अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने समाजवादी ऑफिस में पांच साल की इप्सिता का जन्मदिन केक काट कर मनाया।

झांसी जिले के दतिया निवासी आशीष साहू अपनी पत्नी पूजा यादव एवं बेटी इप्सिता के साथ पहुंचे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 5 वर्ष की बेटी का जन्मदिन की काटकर मनाया।

सपा प्रमुख करीब 20 मिनट से अधिक पार्टी दफ्तर में रहे लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी।

गौरतलब है कि इप्सिता के पिता आशीष साहू समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है।

Next Story