- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Etawah: युवक ने युवती...
उत्तर प्रदेश
Etawah: युवक ने युवती को बाइक के पीछे बैठा कर स्टंट करता आया नज़र , वायरल VIDEO
Tara Tandi
19 Jan 2025 6:45 PM IST

x
Etawah इटावा । बाइक पर युवती संग स्टंट करने को लेकर पुलिस ने छह हजार रुपए का चालान काट दिया। वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है इसके बावजूद कुछ युवा स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इटावा में युवक ने बाइक पर युवती को पीछे बैठाकर स्टंट किया। pic.twitter.com/391tXDZ3oJ
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 19, 2025
बाइक पर युवती संग युवक स्टंट करते हुए सड़क पर फर्राटा भर रहे थे। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। पुलिस सोशल मीडिया सेल ने इसे देखा तो यातायात पुलिस के हवाले कर दिया।
जिस पर यातयात पुलिस ने बाइक स्वामी को ट्रेस करके छह हजार रुपए चालान काटकर बाइक स्वामी को प्रेषित कर दिया। एसएसपी संजय वर्मा ने दो तथा चार पहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, वाहनों का सदुपयोग करें उन पर स्टंट न करें। सभी अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को स्टंट करने से रोके।
TagsEtawah युवकयुवती बाइकपीछे बैठाकिया स्टंटवायरल VIDEOEtawah young man and girl sitting behind on bike did stuntviral VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





