उत्तर प्रदेश

Etawah: 35 साल की साली 60 वर्षीय जीजा संग फरार हुई

Admindelhi1
30 Jun 2025 3:09 PM IST
Etawah: 35 साल की साली 60 वर्षीय जीजा संग फरार हुई
x
पति ने रखा 10 हजार का इनाम

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 60 वर्षीय राजमिस्त्री जीजा अपनी 35 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह एक हाथ से दिव्यांग है और यह उसका दूसरा विवाह है। पहले पति की मृत्यु के बाद महिला ने उससे शादी की थी। फरार हुआ व्यक्ति उसका साढ़ू और जीजा है, जो सैफई थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री है।

पति के अनुसार, जीजा का गांव में अक्सर आना-जाना था। कुछ समय पहले उसने घर में प्लास्टर का काम भी किया था। इसी दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं और मौका देखकर वह 24 अप्रैल को घर से रुपए और सामान लेकर फरार हो गई।

पति ने पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और फिर 18 जून को एक और प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जीजा जो पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता है, उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला व उसके जीजा की तलाश की जा रही है।

Next Story