उत्तर प्रदेश

Etah : ट्रैक्टर और कार की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो गंभीर

Tara Tandi
16 Jun 2024 12:01 PM GMT
Etah : ट्रैक्टर और कार की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो गंभीर
x
Etah एटा। एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र में गंगा दशहरा के मौके पर सोरो घाट से स्‍नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की एक ट्रैक्‍टर से भीषण टक्‍कर हो गयी जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रिजोर क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग स्थित ईशन नदी के पास स्थित पुलिया के निकट एक ऑल्टो कार तथा ट्रैक्टर में टक्‍कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं सरला (60) और उनकी पुत्रवधू पिंकी सिंह (35) तथा गिरीश सिंह की मौत हो गई और गोविंद तथा दया गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एटा में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सरला और पिंकी रिश्ते में सास-बहू थीं तथा नेहरु पैलेस शिकोहाबाद की निवासी थी। यह लोग कार से सोरो गंगा घाट पर गंगा दशहरा के मौके पर स्‍नान करने आये थे। सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Next Story