उत्तर प्रदेश

Etah: बहन-भाई से लूट के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार, 29 जुलाई की घटना

Harrison
31 July 2025 4:34 PM IST
Etah: बहन-भाई से लूट के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार, 29 जुलाई की घटना
x
Etah Police एटा पुलिस : एटा पुलिस ने पिलुआ थाना क्षेत्र में महिला से लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल पायल नकदी और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है। आरोपियों ने 29 जुलाई को अलीगढ़ से एटा जा रही एक महिला से पर्स लूट लिया था जिसमें नकदी और जेवरात थे।
थाना पिलुआ पुलिस ने महिला के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल, पायल, नकदी और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है। मामले की रिपोर्ट महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के तीसरे दिन आरोपित पकड़ लिए।
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि थाना पिलुआ पुलिस व स्वाट एवं इंटेलिजेंस टीम की सयुक्त कार्यवाही के दौरान नितिन यादव, सत्यम प्रजापति निवासी शीतलपुर कोतवाली नगर और पंचम ठाकुर उर्फ अभी निवासी पवांस थाना कोतवाली देहात को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 15 मोबाइल, दो जोडी पायल, 4200 रूपये की नकदी, एक अपाचे बाइक बरामद की है। जिसका लूट की घटना में प्रयोग किया गया था।
Next Story