उत्तर प्रदेश

एटा: श्यामनगर में फांसी के फंदे से लटका मिला रोडवेज चालक का शव, जांच जारी

Admin Delhi 1
14 March 2022 9:05 PM IST
एटा: श्यामनगर में फांसी के फंदे से लटका मिला रोडवेज चालक का शव, जांच जारी
x

उत्तर प्रदेश: कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर में सोमवार को रोडवेज चालक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामनगर निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश अलीगढ़ डिपो में चालक थे। सोमवार को जयप्रकाश का शव उनकी पत्नी बीना देवी ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका देखा। पत्नी ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और नशे की लत लग गई थी।

दो दिन से एक व्यक्ति के साथ गायब चल रहे थे। रविवार की रात नशे की हालत में घर लौटे। किसी समय उन्होंने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। कोतवाली इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह मय पुलिस फोर्स के पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Next Story