उत्तर प्रदेश

एटा: इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Soni
8 March 2022 3:45 PM IST
एटा: इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
x

एटा जिला मुख्यालय पर बीती रात अंजना नर्सिंग होम पर इलाज के दौरान मरीज अरविंद की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल किया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने एटा निधौली रोड पर मृतक के शव को रखकर जाम लगाया था। घटना के दौरान चारों तरफ भगदड़ मच गई थी। लोग जान बचाने के लिए चप्पल जूता छोड़कर भाग खड़े हुए थे। जाम खुलवाने गए अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था।

पथराव में एटा के उप जिला अधिकारी शिव कुमार सिंह और अन्य कई लोग घायल हो गए थे। उसके बाद बिगड़े हालातों में कई थाना की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया था। एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story