- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में एस्मा फिर लागू:...
UP में एस्मा फिर लागू: बिजली कर्मियों की हड़ताल पर 6 महीने की रोक

Lucknow.लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुछ बिजली कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल और विरोध की संभावना को देखते हुए यूपी पावर कॉरपोरेशन में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी दिसंबर में छह महीने के लिए एस्मा लागू किया गया था, जिसे छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी डिस्कॉम में छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।
पावर कॉरपोरेशन ने ऊर्जा उत्पादन, पारेषण और वितरण के सभी क्षेत्रों में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है। केस्को, मध्यांचल, पूर्वांचल, पश्चिमांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम में एस्मा लागू कर हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के खिलाफ प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। संभावित हड़ताल की आशंका में यूपी पावर कॉरपोरेशन ने एक बार फिर एस्मा बढ़ा दिया है।





