- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 28 लाख गबन के आरोपित...
उत्तर प्रदेश
28 लाख गबन के आरोपित कॉलेज के लिपिक को ईओडब्ल्यू ने कछवां से किया गिरफ्तार
Admin4
1 Feb 2023 8:02 AM GMT

x
वाराणसी। मिर्जापुर जिले के कछवां स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में कार्यरत सहायक लिपिक विजय शंकर का 28 लाख के गबन के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्य) की वाराणसी टीम ने मंगलवार को कछवां से गिरफ्तार कर लिया। विजय शंकर कछवां थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव का निवासी है।
ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर सुनील वर्मा ने बताया कि श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिमोहन सिंह ने थाना कछवां वर्ष 2018 में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि चंद्रभूषण उपाध्याय के द्वारा स्वयं को प्रबंधक मानते हुए वर्ष 2013 से वर्ष 2016 के मध्य फर्जी मोहर, हस्ताक्षर एवं सदस्यों की फर्जी सूची बनाई। इसके बाद धोखाधड़ी से अन्य अभियुक्तों से मिलीभगत करके विद्यालय का लगभग 28 लाख रुपया व्यक्तिगत हित में लेते हुए संस्था को क्षति पहुंचाई है।
वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश शासन ने प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी को सुपुर्द किया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर एक आरोपी विजय शंकर को विद्यालय से दोपहर में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भ्रष्टाचार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपित के खिलाफ धारा-409, 419, 420, 467, 468, 471, 34, 120 बी, 13(2) भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले के अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। लिपिक को गिरफ्तार करनेवाली टीम में सुनील वर्मा के अलावा इंस्पेक्टर विंध्यवासिनी मणि त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी रामश्रय सिंह व आरक्षी सरफराज अंसारी रहे।
Next Story