उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

Shantanu Roy
22 Oct 2022 4:47 PM GMT
घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम भोपा बाजार में शुक्रवार की रात में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला की पिटाई का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौरीचौरा पुलिस को भोपा बाजार निवासी शुभम पुत्र शिवशंकर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी मां रात में घर में अकेली थी। जमीनी विवाद को लेकर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम राघोपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र श्यामलाल, शेरू पुत्र हरिशंकर व किरन पत्नी विनोद घर में घुसकर उनकी मां की बुरी तरह से पिटाई कर दी। उनका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा जयंत कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन‌ कर रही है।
Next Story