उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर दबंगों ने की फायरिंग, भाई को चाकुओं से गोदा भी, बहन से छेड़छाड़ का किया था विरोध

jantaserishta.com
7 May 2022 4:13 PM IST
घर में घुसकर दबंगों ने की फायरिंग, भाई को चाकुओं से गोदा भी, बहन से छेड़छाड़ का किया था विरोध
x
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना एक भाई को महंगा पड़ गया.

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मसूरी में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना एक भाई को महंगा पड़ गया. आरोपियों ने उसे चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. घटना मसूरी के कुरेशिया मोहल्ले की है. बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवक को जान से मारने की कोशिश की. घटना की शिकायत के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दरअसल, मसूरी थाना इलाके में देर रात आसिफ नाम के एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. आसिफ का विवाद पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से चल रहा था. पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं.
पीड़ित ने कहा, कल उसकी बहन गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में कुछ खरीदारी करने के लिए गई थी जहां कुछ युवकों ने घर से ही उसका पीछा शुरू कर दिया और उससे छेड़छाड़ करने लगे.
आसिफ ने बताया कि उसने बहन से छेड़छाड़ की शिकायत सिहानी गेट थाने और मसूरी थाने में की थी. युवकों को थाने में पूछताछ के बाद पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया था. इसी के बाद आरोपियों ने उनके छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी.
इसकी सूचना पर परिजन आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों के घर घटना की शिकायत करने पहुंचे थे, जहां समीर, जुनैद और ओवेस नाम के युवकों ने आसिफ को चाकू मारकर घायल कर दिया.
पीड़ित युवक के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने उस पर गोली भी चलाई. लेकिन गनीमत ये रही कि उसे गोली लगी नहीं. इसके बाद घायक को इलाज के लिए डासना सीएससी में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. अभी सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story