- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर में घुसकर मेडिकल...
उत्तर प्रदेश
घर में घुसकर मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला से किया दुष्कर्म
Kajal Dubey
30 July 2022 11:47 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
कन्नौज। शहर के एक मोहल्ले में मेडिकल स्टोर संचालक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने डाक बंगला रोड सरायमीरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 27 जुलाई की रात उसके पति कानपुर गए थे। इसकी जानकारी पाकर अनिल घर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जब उसकी जेठानी व पड़ोस में रहनी वाली महिलाएं पहुंची, तो अनिल धमकी देते हुए भाग निकला। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Next Story





