उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर युवती को जबरन पिला दिया जहर, आरोपी फरार

jantaserishta.com
12 May 2022 10:22 PM IST
घर में घुसकर युवती को जबरन पिला दिया जहर, आरोपी फरार
x
पढ़े पूरी खबर

मेरठ जिले के सरधना में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को जबरन जहर पिला दिया। बताया गया है कि वह युवती की शादी कहीं और तय होने से नाराज था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजन, युवती को लेकर सीएचसी पहुंचे, चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

बताया गया है कि परिजनों ने युवती का रिश्ता कहीं तय कर दिया था, इसका पता चलते ही आरोपी युवक भड़क गया। गुरुवार को युवक अपने साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया। युवती का भाई व पिता अपने काम पर गए हुए थे, घर पर युवती और उसकी मां थीं। युवक ने घर पहुंचते ही युवती को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और युवती को जहर पिला दिया। युवती की मां ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। युवती को तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के भाई ने तहरीर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story