उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

Admin4
22 Jan 2023 7:22 AM GMT
घर में घुसकर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म
x
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तमंचे के बल पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। कटघर सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। आरोपियों में तीन महिलाओं का नाम भी शामिल है।
कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने सीओ कटघर को तहरीर दी। थाना क्षेत्र के ही रहने वाले दो युवकों पर महिला ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर के वक्त वह अपने बेटी के साथ घर में मौजूद थी। तभी कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक साथी संग घर में दाखिल हो गया।
तमंचा निकालते हुए दोनों आरोपियों ने महिला की 22 वर्षीय एक बेटी को कमरे में खींच लिया। वहां तमंचे के बल पर आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीड़िता को बेरहमी से पीटा। इधर आरोपियों के साथ आई सगी बहनों व उनकी मां ने पीड़िता की मां को पीटा।
वारदात बाद आरोपियों ने जुबान खोलने पर पीड़िता व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायर करने की भी कोशिश की। फिर पांचों आरोपी मौके से भाग निकले।
घटना के बाबत कटघर सीओ शैलजा मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए घटना की जांच महिला अपराध निरीक्षक को सौंपी गई है। प्रथमदृष्टया प्रकरण दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर घर में घुसकर प्राण घातक हमला व दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।
Admin4

Admin4

    Next Story