उत्तर प्रदेश

इंग्लिश मीडियम स्कूल पर मनमानी का आरोप

Admindelhi1
6 April 2024 9:00 AM GMT
इंग्लिश मीडियम स्कूल पर मनमानी का आरोप
x
कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे के बस्ते का वजन छह किलो या इससे भी ज्यादा है

शाहजहांपुर: इंग्लिश मीडियम स्कूल की मनमानी मासूमों से उनका बचपन छीन रही है। ठीक से दो किलो वजन न उठा पाने वाले मासूमों के कंधों से छह-छह किलो वजन उठवाया जा रहा है। कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे के बस्ते का वजन छह किलो या इससे भी ज्यादा है।

बीते वर्ष रोजा में फोरलेन के पास स्थित एक एक नामचीन स्कूल की सीढियों पर एक बड़े व्यापारी का बच्चा बेहोश होकर गिर गया था। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। इस सब के बाद भी स्कूल बच्चों के कंधों पर भारी-भरकम बोझ लादने से बाज नहीं आ रहे हैं।

एक प्रकरण शहर के प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा का है। इस छात्रा का वजन 38 किलो और उसके बैग का वजन 6 किलो ग्राम है। नाजुक कंधों पर भारी भरकम बैग लेकर जब वह स्कूल से घर लौटती है तो उसकी हालत देख दादी का दिल भर आता है। बच्ची बिस्तर पर गिर पड़ती है, थोड़ी देर आराम के बाद ही खाना आदि खा पाती है। इसी तरह दूसरा प्रकरण भी शहर के एक नामचीन स्कूल का है। यह स्कूल फोरलेन पर स्थित है। यहां बीते वर्ष कक्षा 4 का छात्र छुट्टी के समय सीढ़ियों से गिर गया था।

सीढ़ियों से उतरते समय बैग का वजन एक तरफ हो जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया था। उसके हाथ-पैर में चोटें लगी थीं। यह दो केस मात्र उदाहरण मात्र हैं। इसी तरह की न जाने कीतनी ही घटनाएं शहर में होती रहती हैं। स्कूलों में बैग का भारी बोझ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर रहा है। जबकि चाइल्ड वेलफेयर संगठनों की ओर से तमाम सुझाव दिए जा चुके हैं।

जिनमें बच्चों के शारीरिक और मानसिक दबाव को कम करने का सुझाव दिया था। इस आधार पर एनसीईआरटी ने नए पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तकें तैयार कीं। सिर्फ केंद्रीय विद्यालयों ने इसे पूरी तरह अपनाया। शेष स्कूल और प्रबंधतंत्र मनमानी कर रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि कुछ स्कूलों ने दिखावे के लिए एनसीईआरटी की एक- दो पुस्तकें लगाई हैं। उन्हें अपने कमीशन की चिंता है। मनमाफिक पब्लिशर्स की किताबें ऊंची कीमतों पर बिकवा रहे हैं।

कमीशन के खेल में एनसीईआरटी से तौबा

शिक्षाविदों के अनुसार कक्षा 1 और 2 में बच्चों को भाषा और गणित केवल दो ही विषय पढ़ाना पर्याप्त है। जबकि स्कूल कक्षा 1 से ही कंप्यूटर साइंस, सोशल साइंस समेत अन्य विषय भी पढ़ाते हैं। नियमानुसार कक्षा 2 तक के बच्चों को होमवर्क देना जरूरी नहीं है। सिर्फ एक कॉपी ही कक्षा कार्य के लिए जाना काफी है। वहीं कक्षा 3 से 5 तक के लिए एक बार में केवल 2 कॉपियों की अनुमति है। एक कक्षा कार्य और दूसरी गृहकार्य की।

केंद्रीय विद्यालयों में आदर्श स्थिति

सीबीएसई पैटर्न पर संचालित केंद्रीय विद्यालयों में आदर्श स्थिति है। यहां मुख्य विषयों की नियमित पढ़ाई के अलावा वर्क एक्सपीरियंस, कंप्यूटर और आर्ट की कक्षाएं सप्ताह में दो दिन लगती हैं। किताबें एनसीईआरटी पर आधारित हैं तो बच्चों पर बैग का बोझ नहीं पड़ता।

ये होना चाहिए स्कूल बैग का वजन

-कक्षा 1 और 2 के बस्ते का वजन 2 किलोग्राम से ज्यादा नहीं।

-कक्षा 3 और 4 के बस्ते का वजन 3

किलोग्राम से कम ।

-कक्षा 5 से 8 तक के बस्ते का वजन 4

किलोग्राम से ज्यादा नहीं।

-कक्षा 9 से बारहवीं तक के लिए अधिकतम

सीमा 6 किलोग्राम |

Next Story