उत्तर प्रदेश

समुद्र में डूबने से इंजीनियर मौत

Shantanu Roy
3 Jan 2023 11:37 AM GMT
समुद्र में डूबने से इंजीनियर मौत
x
बड़ी खबर
आगरा। आगरा का युवा इंजीनियर दीपक मखीजा की समुद्र में डूबने से मौत की खबर के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे को याद करते हुए बूढ़े दादा-दादी और मां का बेहोश हो जा रहे हैं। इंजीनियर का शव शाम तक आगरा पहुंच गया। जिसे लेने के लिए पापा, भाई समेत पांच लोग गए थे। बता दें कि दीपक का शव बीच में ही पड़ा था। जो करीब 18 घंटे बाद मिला। आगरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपक मखीजा बेंगलुरु में इंजीनियर थे। वो एक साल से वहां पर नौकरी कर रहे थे। बताया गया है कि वो नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने चार दोस्तों के साथ पुडुचेरी गया था। 31 दिसंबर की शाम को सभी दोस्त समुद्र किनारे मस्ती कर रहे थे। दीपक समुद्र में नहाने के लिए चला गया। उसके दोस्त उसका वीडियो बना रहे थे।
बताया गया है कि समुद्र में नहाते समय तेज लहरें आईं। ऐसे में दीपक खुद को संभाल नहीं पाया और लहरों की चपेट में आ गया। पल भर में ही दीपक समुद्र में समा गया। उसके दोस्तों को पहले लगा कि वो मजाक कर रहा है, लेकिन जब वो डूब गया और दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने उसे बचाने के लिए मदद मांगी। मगर, किसी ने भी मदद नहीं की। पल भर में आंखों के सामने दोस्त को समुद्र में समाते देखने पर भी वो उसकी मदद नहीं कर पाए। दीपक का शव लेकर उसके परिवार के लोग सुबह 10:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली एयरपोर्ट से वो सड़क मार्ग से आगरा आएंगे। शाम तक दीपक का शव आगरा पहुंच जाएगा। दीपक की मौत की जानकारी के बाद से बाबा गोपालदास, दादी चंद्रावती और मां सीमा का रो-रो कर बुरा हाल है।
Next Story