उत्तर प्रदेश

शत्रु संपत्ति को प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया कब्जे में, और भूमि की भी तलाश जारी

Admin Delhi 1
4 March 2023 2:05 PM GMT
शत्रु संपत्ति को प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया कब्जे में, और भूमि की भी तलाश जारी
x

मुज़फ्फरनगर: जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने एक शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को हिदायत देते हुए शत्रु संपत्ति पर कब्जे को अवैध बताया और चेतावनी दी कि शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी ।उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ शत्रु सम्पत्ति है जिसकी तलाश करके उस पर भी कब्ज़ा कराया जाएगा।

दोपहर को भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी पहुंचे कानूनगो सुनील कुमार शर्मा, लेखपाल सुरेश चंद आदि ने बताया कि सीकरी गांव में लगभग 32 बीघा भूमि में आम का बाग है, जो शत्रु संपत्ति के रूप में है। कुछ लोगों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।

उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के आदेश पर भूमि को कब्जा मुक्त कर उस पर बोर्ड लगाकर अपने कब्जे में ले लिया गया है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि यह शत्रु संपत्ति है। इस पर किसी प्रकार का भी अवैध कब्जा का प्रयास ना किया जाये अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभी भी गांव में कई बीघा भूमि शत्रु संपत्ति के नाम पर है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार, अतिकउर्रहमान, सोराज सिंह, श्रवण कुमार, मौहम्मद फरीद, अमीर हसन, राजेश आदि गांव के लोग भी मौजूद रहे।

Next Story