उत्तर प्रदेश

25 हजार के ईनामी बदमाश से मुठभेड़, 5 साल से तलाश कर रही थी पुलिस

Shantanu Roy
20 Jan 2023 4:06 PM GMT
25 हजार के ईनामी बदमाश से मुठभेड़, 5 साल से तलाश कर रही थी पुलिस
x
बड़ी खबर
गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या करके फरार चल रहे 25,000 के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार की शाम सूरजपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है। घायल बदमाश का नाम अमर सिंह है। सूरजपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हत्या की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है। सूरजपुर के पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि अमर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की गई। उसने फायरिंग की जवाबी फायरिंग में उसको गोली लगी है।
शुक्रवार शाम को सूरजपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश थाना क्षेत्र से गुजरेगा। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बदमाश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बदमाश भागने का प्रयास करता रहा। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। अपने आपको घिरता देख कर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया और उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान सूरजपुर पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हुई है। जिसमें बदमाश को पुलिस की गोली लगी है। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश वर्ष 2018 से हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था। इसके ऊपर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने कहा, "किसी भी अपराधी को गौतमबुद्ध नगर की सीमा में पांव रखने की इजाजत नहीं मिलेगी।"
Next Story