- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बदमाशों का एनकाउंटर,...
बदमाशों का एनकाउंटर, दो ढेर, इस वारदात को दिया था अंजाम

यूपी के जौनपुर जिले में एटीएम कैश वैन के गार्ड की हत्या करने वाले दोनों बदमाशों का पुलिस ने घटना के 14 घंटे बाद ही एनकाउंटर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के मुताबिक मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा पीली नदी के समीप हाईवे और रेलवे क्रासिंग के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें एक इंस्पेक्टर की जैकेट को छूती हुई गोली निकल गई और सिपाही जख्मी हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाशों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





