- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एनकाउंटर: कुख्यात...
उत्तर प्रदेश
एनकाउंटर: कुख्यात जुबैर कुरैशी पर 18 से अधिक मुकदमे दर्ज
SHIDDHANT
27 Sept 2025 8:39 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : रामपुर जिले में यूपी एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई की। गोरखपुर के एनईटी छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कुख्यात पशु तस्कर जुबैर कुरैशी उर्फ कालिया एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी पहले से कई अपराधों में वांछित था और उस पर कई मुकदमे चल रहे थे। पूरी घटना शुक्रवार रात चाकू चौक से मंडी मार्ग पर गंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने आईएएनएस को बताया, "जुबैर पर रामपुर, बलरामपुर, गोंडा और गोरखपुर जिलों में कुल 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें गौहत्या, पशु क्रूरता, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। उसके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।"
उन्होंने बताया, "एनकाउंटर के दौरान जुबैर ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से घायल जुबैर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब उसका पोस्टमार्टम पुलिस की कड़ी सुरक्षा में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में एसआई राहुल जादौन और कांस्टेबल संदीप कुमार भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। जुबैर लंबे समय से फरार था और पूर्वी यूपी में छिपा हुआ था। इस एनकाउंटर से पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में 16 सितंबर को दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में जुबैर मुख्य आरोपी था, जो पशु चोरों को रोकने की कोशिश में मारा गया था।
इसके अलावा, यूपी में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद गहराता जा रहा है। रामपुर पुलिस भी इस विवाद के मद्देनजर हाई अलर्ट पर है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में किसी को भी जुलूस निकालने या पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी किसी भी हरकत पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, "रामपुर में अमन-शांति बनाए रखें। कोई भी ऐसी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tagsरामपुरजुबैर कुरैशीएनकाउंटरदीपक गुप्ता हत्यापशु तस्करीयूपी एसटीएफहाई अलर्टपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





