उत्तर प्रदेश

पंखिया गिरोह के 25 हजार के ईनामी को लगी गोली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Admin4
30 Sep 2022 12:54 PM GMT
पंखिया गिरोह के 25 हजार के ईनामी को लगी गोली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
x
ग्रेटर नोएडा। मर्चेट नेवी अधिकारी के घर डकैती डालने वाले 25 हजार का ईनामी पंखिया गिरोह के बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, नगदी बरामद किया। पूर्व में मर्चेट नेवी के घर में परिवार को बंधक बनाकर हथियार के बल पर डकैती डाली गई थी। पुलिस इस गिरोह के 6 बदमाश पूर्व में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात थाना बीटा-2 पुलिस व पंखिया गिरोह के बदमाशों के बीच गामा-1 के सामने हुई मुठभेड़ में पंखिया गिरोह का 25000 रुपये का ईनामी बदमाश जाहिद मिया उर्फ भगत गोली लगने से घायल हो गया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 1 तंमचा 1 खोखा व 315 बोर का जिन्दा कारतूस, नगदी, 1 आईफोन-12 तथा टार्च बरामद हुई है। अभियुक्त जाहिद मिया उर्फ भगत ने अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर व रेकी करके ई-59, बीटा-1 में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके 6 साथी पूर्व में डकैती के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
न्यूज़ क्रेडिट: royalbulletin
Admin4

Admin4

    Next Story