उत्तर प्रदेश

पुलिस और गोकशी में लिप्त बदमाशों के बीच मुठभेड़

Rani Sahu
30 Nov 2022 8:27 AM GMT
पुलिस और गोकशी में लिप्त बदमाशों के बीच मुठभेड़
x
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लंभुआ कोतवाली के मदनपुर गांव का है जिसमे आपको बता दे कि पुलिस और गोकशी में लिप्त बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में जहां दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने घटना में शामिल एक अन्य बदमाश को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल घायल बदमाशो को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है साथ ही पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
मुखबिर के जरिये पुलिस को सूचना लगी कि इसी गांव के पास कुछ संदिग्ध लोग गोवंश ले जा रहे हैं। जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन फानन लंभुआ और देहात कोतवाली पुलिस मदनपुर गांव पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के फरीदीपुर का रहने वाला सद्दाम उर्फ मोटे और इसी थानाक्षेत्र के इटकौली गांव का सद्दाम हुसैन पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
वहीं घटना के दौरान पुलिस ने इटकौली के ही मोहम्मद नईम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन सभी के पास से चार गाय, तीन मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story