उत्तर प्रदेश

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गोली लगने से घायल, 3 फरार

Admin4
16 Oct 2022 11:09 AM GMT
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गोली लगने से घायल, 3 फरार
x

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर 58 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड में 2 बदमाश राज, रितिक को घायल अवस्था में छोटा डी पार्क सेक्टर 62 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था, जिसमें जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें 2 बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गये हैं। जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे हुए 5 मोबाइल फोन व 2 तमंचा 315 बोर 2 खोखा कारतूस तथा 2 जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के 3 साथी मौके से बाइक समेत फरार हो गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए काम्बिंग की जा रही है। यह शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर में कई अपराधिक वारदातों में शामिल थे। चैन लूट, चोरी समेत कई वारदातों को इन्होंने अंजाम दिया था। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

Admin4

Admin4

    Next Story